Tuesday, November 24सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी: एक्सप्रेसवे पर स्कूली बच्चों की बस में ट्रक की टक्कर, 4 की मौत और..

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कन्नौज में हादसे में 4 स्कूली बच्चों की मौत के बाद मौके पर बचाव कार्य करती यूपीडा टीम

समरनीति न्यूज, लखनऊ: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कन्नौज जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ठठिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 209.9 पर टॉयलेट के लिए खड़ी स्कूली बच्चों से भरी बस में ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई। वहीं लगभग 35 बच्चे घायल हो गए।

कौशांबी से शैक्षिक भ्रमण पर गए थे स्कूली बच्चे

जानकारी के अनुसार, बस में कौशांबी स्थित ओरिएंट पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं बैठे थे। एंबुलेंस की मदद से घायल बच्चों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां सभी का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि कौशांबी से सभी बच्चे वृंदावन और मथुरा के शैक्षणिक भ्रमण और पिकनिक पर बस से निकले थे।

ये भी पढ़ें: अमरोहा: गंगा एक्सप्रेसवे के लिए हसनपुर-धनौरा के 52 गांवों में अधिग्रहण शुरू

बताया जाता है कि बस में 50 छात्र-छात्राएं और छह शिक्षक सवार थे। सुबह बस एक्सप्रेसवे पर शौच के लिए रुकी। इसी दौरान पीछे से आ रहे आलू लदे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने खड़ी बस को टक्कर मार दी। तेज टक्कर से बस में सवार बच्चे घायल हो गए। वहां चीख-पुकार मच गई।

ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा एनकाउंटर, तारिक फतेह की सुपारी लेने वाला दाऊद गैंग का शूटर नसीम ढेर

पुलिस और प्रशासन के लोग यूपीडा की टीमों के साथ एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। सभी घायलों का तिर्वा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल बच्चों का हाल जाना। साथ ही उचित इलाज के निर्देश दिए।

विवादों में धीरेंद्र शास्त्री, अखिलेश यादव बोले, ‘अब सच्चे सनातनी लिखेंगे इनकी पर्ची’