
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा की तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में एक किसान ने कर्ज से तंग आकर खुदकुशी कर ली। बाद में उनकी जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने घटना का कारण कर्ज से परेशान होना बताया है।
परिजनों ने कर्ज को बताया वजह, पुलिस बोली जांच कर रहे
जानकारी के अनुसार, जसपुरा थाना क्षेत्र के अमारा गांव के मजरा कुटी डेरा के जयकरण निषाद का कहना है कि उनके बड़े भाई शिवकरन निषाद लगभग 65 वर्ष के थे। रविवार दोपहर उन्होंने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। इससे वह बुरी तरह से झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे।
ये भी पढ़ें: बांदा में सांप के काटने से 15 साल की निशा की मौत, घर में पसरा मातम
जब तक लोगों ने आग बुझाई, उनकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। घर में मातम पसर गया। मृतक के भाई का कहना है कि शिवकरन के परिवार में 3 बेटियां और दो बेटे हैं। तीनों बेटियों और एक बेटे की शादी हो चुकी है।
मृतक के भाई ने बताई घटना की यह वजह…परिजन बेहाल
बेटे सूरत में रहकर मजदूरी करते हैं। मृतक के भाई का कहना है कि मृतक के पास 4 बीघा जमीन है। बेटियों की शादी के लिए जो कर्ज लिया था वह चुकाना बाकी था। इसलिए काफी परेशान थे। कर्ज चुकाने के लिए 3 बीघा जमीन गिरवी रखी थी। बाकी बची एक बीघा जमीन से गुजारा नहीं हो पा रहा था। तंग आकर उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। थाना प्रभारी सीपी तिवारी का कहना है कि घटना का कारण पुलिस जांच में अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: बांदा: मॉर्निंग वॉक के दौरान ट्रक ने पंचायत सचिव को चपेट में लिया- गंभीर
बांदा: ‘अपनी मर्जी से…’, सुसाइड नोट छोड़ युवती ने नदी में छलांग लगाई
