
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पहले भगवान कृष्ण और वृंदावन पर विवादित टिप्पणी। फिर भगवान राम के पांच पिता, जैसा विवादित बयान। इसे लेकर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री विवादों में घिर गए हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि ‘अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे।’ साथ ही अखिलेश यादव ने धीरेंद्र शास्त्री के सभी कार्यक्रम रद्द करने की मांग की है।
सपा मुखिया ने की सभी कार्यक्रम रद्द करने की मांग
अखिलेश यादव ने कहा है कि ‘यह सनातन विरोधी किसके कहने पर सक्रिय है। पहले भगवान कृष्ण के बारे में विवादित वीडियो आया, अब भगवान राम के पिता के बारे अभद्रता की बात प्रसारित हो रही है।
ये भी पढ़ें: ‘धीरेंद्र शास्त्री धर्म के ठेकेदार नहीं, आसाराम बापू और रामरहीम जैसे उदाहरण भी’- परमहंसाचार्य
इसके राजनीतिक आकाओं को सब मंजूर होगा, हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के अपराध में इसके सभी कार्यक्रम रद्द किए जाएं। अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे।’
धीरेंद्र शास्त्री का माफी का वीडियो भी आया सामने
दूसरी ओर सोशल मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री के दोनों विवादित बयान वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बागेश्वरधाम वाले कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री सफाई देते हुए माफी मांगते सुने जा रहे हैं। उन्होंने वीडियो जारी कर माफी मांगी है। साथ ही कहा है कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।
ये भी पढ़ें: क्या पंडित धीरेंद्र शास्त्री बनेंगे बुंदेलखंड में हिंदुत्व की राजनीति के खेवनहार?
‘धीरेंद्र शास्त्री धर्म के ठेकेदार नहीं, आसाराम बापू और रामरहीम जैसे उदाहरण भी’- परमहंसाचार्य
‘वोट चोरों को न भूलेंगे-न छोड़ेंगे’, राहुल गांधी का रामलीला मैदान रैली में बड़ा बयान
लखनऊ: शिवा शर्मा डेथ केस, मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर में गिरफ्तार-बहन और ड्राइवर भी
कानपुर: कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा को 1.20 करोड़ का नोटिस
बांदा: पति की आत्महत्या में पत्नी गिरफ्तार, अनुकंपा पर कर रही थी नौकरी
