Monday, November 2सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: पति की आत्महत्या में पत्नी गिरफ्तार, अनुकंपा पर कर रही थी नौकरी

बांदा में पति की आत्महत्या में गिरफ्तार हथकड़ी पहने महिला की प्रतिकात्मक फोटो
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने पति की आत्महत्या में पत्नी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पत्नी पर आरोप है कि उसने पति को आत्महत्या के लिए उकसाया है। यह मामला बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र का है। रविवार को पुलिस ने कमासिन ब्लॉक में तैनात महिला लिपिक को पति की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पत्नी को जेल भेजा जा रहा है।

पति को आत्महत्या के लिए उकसाया

जानकारी के अनुसार, लगभग 5 साल पहले कमासिन ब्लाक में कार्यरत लिपिक संजय श्रीवास्तव ने आत्महत्या कर ली थी। मृतक के परिजनों ने घटना पर सवाल खड़े किए थे।

ये भी पढ़ें: बांदा: पति पर नशे की दवाई देकर अप्राकृतिक संबंध और तीन तलाक का आरोप-मुकदमा दर्ज

इसके बाद उनकी पत्नी रोली उर्फ कांती को अनुकंपा पर नौकरी मिल गई थी। 3 मार्च 2021 को स्व. संजय श्रीवास्तव की बहन सीमांजलि ने भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखाई थी।

मृतक की बहन ने दर्ज कराया था मुकदमा

मामले की जांच में क्राइम ब्रांच ने मामला आत्महत्या के लिए उकसाने का पाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी रोली को गिरफ्तार किया।

प्रभारी निरीक्षक संतोष ओझा का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने के बाद पुलिस टीम ने रविवार दोपहर रोली को गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। यह मामला पूरे क्षेत्र में अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: बांदा में नवविवाहिता पूजा की संदिग्ध हालात में मौत, शादी के दो महीने बाद ही.. 

बांदा में विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, सामने आई चौंकाने वाली वजह

UP: पति के सामने बांधती थी राखी, कहती थी भाई… फिर उसी के साथ भागी-होटल में खुला राज

UP: 3 बच्चों की मां ने इंटर के छात्र से की शादी, धर्म बदलकर शबनम से बनी शिवानी