Wednesday, October 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: राह भटके मादा तेंदुआ की कुएं में गिरने से मौत, फाॅरेस्ट टीम ने निकाला

कालिंजर में कुएं में गिरने से तेंदुआ की मौत की खबर में प्रतिकात्मक फोटो

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र में एक मादा तेंदुआ की कुएं में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फाॅरेस्ट टीम ने तेंदुआ के शव को कुएं से बाहर निकाला। बाद में 3 डाक्टरों की टीम ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया। माना जा रहा है कि यह तेंदुआ भटककर मध्य प्रदेश की सीमा पार कर यूपी के कालिंजर क्षेत्र में पहुंचा होगा।

कालिंजर में पहाड़ के पीछे की घटना

जानकारी के अनुसार, कालिंजर में पहाड़ के पीछे खेत में स्थित कुएं में गिरने से तेंदुए की मौत हो गई। गांव के लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। एसडीओ अनुभव सिंह, वन दरोगा सुनील सिंह और वन दरोगा रमेश शुक्ला की टीम मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें: बांदा: जिस सांप ने काटा उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचा-लोग हैरान 

सभी ने अभियान चलाकर तेंदुए के शव को कुएं से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, तीन चिकित्सकों की टीम ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया। वन दरोगा सुनील सिंह का कहना है कि मृत तेंदुआ मादा थी। उसकी उम्र लगभग दो वर्ष थी।

ये भी पढ़ें: यूपी में गाय पालक को 50 हजार सब्सिडी-योगी कैबिनेट ने लिए 22 फैसले

पोस्टमार्टम के बाद करतल स्थित वन विभाग की चौकी में उसका अंतिम संस्कार किया गया है। बताया जाता है कि चित्रकूट और पन्ना टाइगर रिजर्व के आसपास के जंगलों से अक्सर भटकर तेंदुआ व दूसरे जानवर यूपी की सीमा में आ जाते हैं।

ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ा हादसा, दशहरा देखकर लौट रहे बाइक सवार मामा-भांजे की मौत

यूपी में गाय पालक को 50 हजार सब्सिडी-योगी कैबिनेट ने लिए 22 फैसले