Tuesday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

फिर सुर्खियों में बांदा की दुरैड़ी खदान, खनिज विभाग पर उठने लगे सवाल

बांदा में मशीन से होता बालू खनन और खनिज विभाग का साइन बोर्ड

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर से सटी दुरैड़ी खदान में अवैध खनन की चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में खनिज विभाग पर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों की माने तो खदान संचालक खुलेआम नियम विरुद्ध खनन करा रहे हैं। साथ ही सीमांकन क्षेत्र से बाहर जाकर अवैध खनन हो रहा है। बीते वर्ष भी इस खदान पर छापे पड़े थे।

पूर्व में दुरैड़ी, मरौली, साढ़ी खदानों पर लगा था करोड़ों का जुर्माना

तत्कालीन अधिकारियों ने कार्रवाई भी की थी। इसके बावजूद अबतक खनिज विभाग कोई एक्शन नहीं ले रहा है। ऐसे में खनिज विभाग पर भी सवाल उठ रहे हैं।

बांदा की दुरैड़ी खदान पर लगा पट्टाधारक का बोर्ड

बताते चलें कि तत्कालीन जिलाधिकारी श्रीमती जे.रीभा की सख्ती के चलते अवैध खनन पर काफी लगाम कसी थी। खनन माफियाओं के होश उड़ गए थे।

ये भी पढ़ें: खबर का असर: बांदा मरौली में छापा-पकड़ा गया अवैध खनन-संजीव गुप्ता पर 2 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

दुरैड़ी, सोना खदान, कनवारा, मरौली और साढ़ी खदानों पर छापेमारी में अवैध खनन पकड़ा गया था। खदानों पर करोड़ों रुपए का जुर्माना भी लगा था। अब देखना है कि अबकी बार प्रशासन अवैध खनन को रोकने के लिए कितने कारगर कदम उठाता है?

खबर का असर: बांदा मरौली में छापा-पकड़ा गया अवैध खनन-संजीव गुप्ता पर 2 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना

बांदा: पूर्व मंत्री का हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार, दो मासूम भाइयों की हत्या का है आरोप