Monday, October 19सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी: रामलीला में आया हाथी हुआ बेकाबू, महावत को पटका-15 घंटे बाद काबू

वाराणसी में बेकाबू हाथी को नियंत्रित करने का प्रयास करते महावत

समरनीति न्यूज, लखनऊ: वाराणसी के रामनगर स्थित पंचवटी मैदान में रविवार को रामलीला में शामिल होने लाया गया हाथी बेकाबू हो गया। बेकाबू हाथी ने अपने महावत को उठाकर पटक दिया। इससे महावत गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह लोगों ने महावत को बचाकर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस सुरक्षा के लिहाज से आवान रोका

वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए पंचवटी मैदान के आसपास लोगों की आवाजाही को रोका है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर लोगों का पंचवटी क्षेत्र में आवागमन रोक दिया है।

ये भी पढ़ें: यूपी: कार के दरवाजे से 2.65 करोड़ बरामद, बैग में 35 लाख और मिले

बताया जाता है कि हाथी रामलीला के लिए आजमगढ़ से लाया गया था। हाथी पर बैठकर ही काशीराज परिवार के वंशज रामलीला देखते हैं। हाथी के अचानक बेकाबू होने से वहां हड़कंप मच गया। 10 से ज्यादा महावतों की मदद से लगभग 15 घंटे बाद हाथी को काबू किया जा सका।

यूपी: कार के दरवाजे से 2.65 करोड़ बरामद, बैग में 35 लाख और मिले