
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड में पति की हत्या में शामिल मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को फांसी की सजा हुई थी। यूपी में आज भी पति की हत्या करने वाली महिला रविता और उसके प्रेमी को मौत की सजा सुनाई गई है। मेरठ की अदालत ने बहसूमा क्षेत्र में हुए अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को दोषी करार दिया।
मेरठ की अदालत का बड़ा फैसला
बताया जाता है कि दोनों ने मिलकर युवक अमित की हत्या की। फिर उसे सांप के डसने की घटना बनाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस जांच में पूरा मामला खुल गया था।
ये भी पढ़ें: यूपी: मुस्कान-साहिल को फांसी, नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने सुनाई सजा
जानकारी के अनुसार, अपर जिला जज कोर्ट संख्या-12 की अदालत ने दोनों रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को दोषी करार दिया है। लगभग डेढ़ साल तक केस की सुनवाई हुई। 86 तारीखें लगीं और 12 गवाहों की गवाही दर्ज हुई।
आज अदालत ने दोनों को मौत की सजा सुनाई है। खास बात यह है कि इस मामले में पत्नी और परिवार के लोग शव के पोस्टमार्टम का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और बाद में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। बताया जाता है कि तत्कालीन थाना प्रभारी इंदु का इस मामले के खुलासे में सराहनीय कार्य रहा।
यूपी: मुस्कान-साहिल को फांसी, नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने सुनाई सजा
