Wednesday, October 14सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दर्शन सिंह की मौत का खुलासा, साथी ने शराब पीकर की थी वारदात

बांदा पुलिस की हिरासत में हत्यारोपी गोविंद उर्फ गुड्डन

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर में हुई दर्शन सिंह उर्फ भोला की संदिग्ध मौत का खुलासा कर दिया है। यह सामान्य मौत नहीं, बल्कि हत्या का मामला निकला। पुलिस का कहना है कि भोला की हत्या उसी के साथी ने साथ में शराब पीने के बाद कुल्हाड़ी से हमला कर की थी। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपए ईनाम देने की घोषणा की है।

साथ में बैठता था शराब पिलाकर दिया धोखा

पुलिस ने हत्यारोपी गोविंद उर्फ गुड्डन को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि दोनों साथ में अक्सर गुमटी में बैठते थे। शराब भी पीते थे। घटना वाले दिन भी दोनों ने शराब पी थी।

इसके बाद आरोपी ने वारदात की। फिर वहां से भाग गया।

ये भी पढ़ें: बांदा: 15 साल की किशोरी ने मृत नवजात को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार 

क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटैज के जरिए पुलिस हत्यारोपी तक पहुंच सकी।

पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और भागने में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।

आरोपी को पुलिस जेल भेज रही है। बताते चलें कि परिवार के लोग शुरू से ही घटना को हत्या का आरोप लगा रहे थे। इस खुलासे से आरोपों सही साबित हुए हैं।

संबंधित मुख्य खबर यहां पढ़ें: बांदा: दर्शन सिंह की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा-कई लोगों से पूछताछ 

बांदा: 15 साल की किशोरी ने मृत नवजात को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

बांदा पुलिस में हड़कंप, SP ने थाना प्रभारियों समेत 23 इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टरों के किए तबादले

बांदा: पिता से फोन पर बातचीत के 1 घंटे बाद ही बेटी की मौत, हत्या का आरोप