Thursday, October 8सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में शर्मनाक घटना, घर आए रिश्तेदार ने किशोरी से किया दुष्कर्म, मुकदमा

बांदा में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म-प्रतिकात्मक फोटो

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में घर आए रिश्तेदार द्वारा नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

बिसंडा थाना क्षेत्र में हुई घटना

जानकारी के अनुसार, बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक रिश्तेदार ने किशोरी से दुष्कर्म किया। आरोपी लड़की के घर रिश्तेदारी में आया था। बताया जाता है कि परिवार के लोग रात में जब सो गए तो आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें: बांदा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग-डीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन 

किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर पुलिस में मामले की रिपोर्ट लिखाई है।

पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: बांदा में महालक्ष्मी पूजा से लौट रही 9 वर्षीय वंदना की डूबने से मौत 

आरोपी का नाम सुरेश बताया जा रहा है। बबेरू सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

बांदा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग-डीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

बांदा में महालक्ष्मी पूजा से लौट रही 9 वर्षीय वंदना की डूबने से मौत

बांदा: बेटे के जाने का गम सह नहीं पा रही मां संगीता-तिंदवारी बाइक हादसा