समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज शनिवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। महालक्ष्मी पूजन करके लौट रही 9 साल की बच्ची की रपटा नाले में डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

मां-दादी के देखते ही देखते घटना
जानकारी के अनुसार, चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी अखिलेश का कहना है कि उनकी भतीजी वंदना (9) शनिवार सुबह अपनी मां संतोषी के साथ पूजा को गई थी। साथ में बुआ आरती और दादी शांति भी थीं।
ये भी पढ़ें: बांदा: दो भाइयों की मौत मामले में पूर्व मंत्री के बेटे समेत 9 के खिलाफ मुकदमा
बताया जाता है कि लौटते समय गांव के पास रपटा नाले की पुलिया पर बालिका और बालक नैतिक का पैर फिसल गया। परिवार के लोगों ने किसी तरह बालक को बाहर निकाल लिया। लेकिन बालिका को बाहर नहीं निकाल सके।
ये भी पढ़ें: बांदा: पति पर नशे की दवाई देकर अप्राकृतिक संबंध और तीन तलाक का आरोप-मुकदमा दर्ज
बाद में ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद वंदना को पानी से निकाला। तबतक उसकी सांसें थम चुकी थीं। बताते हैं कि वंदना दो बहनों और दो भाइयों में तीसरे नंबर की थी। वह गांव के स्कूल में कक्षा-3 में पढ़ती थी। चिल्ला थानाध्यक्ष आनंद साहू का कहना है कि नाले में डूबने से बालिका की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
बांदा: दो भाइयों की मौत मामले में पूर्व मंत्री के बेटे समेत 9 के खिलाफ मुकदमा
