Friday, October 2सही समय पर सच्ची खबर...

प्रतापगढ़ जेल में गूंजे बापू और शास्त्री जी के नारे, स्वच्छता की ली गई शपथ

प्रतापगढ़ जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी पुष्प चढ़ाते हुए

समरनीति न्यूज, लखनऊ: प्रतापगढ़ जिला कारागार आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पूरे हर्षोल्लास से मनाई गई। सर्वप्रथम कारागार के मुख्य द्वार पर 9 बजे ध्वजारोहण हुआ। फिर राष्ट्रपिता गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। सभी कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और मिष्ठान वितरण भी

इस दौरान मिष्ठान का वितरण भी किया गया। बताया जाता है कि कारागार में लगभग 10 बजे बंदियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान बापू के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी ने सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जेलर वीरेन्द्र कुमार वर्मा, डिप्टी जेलर्स लाला राम, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: सनसनी: लखनऊ में कारोबारी के नाबालिग बेटे ने की मां की हत्या-खुद फोन कर बुलाई पुलिस

सनसनी: लखनऊ में कारोबारी के नाबालिग बेटे ने की मां की हत्या-खुद फोन कर बुलाई पुलिस