
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बड़ी घटना सामने आई है। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के गांव खम्हौरा में अज्ञात बदमाश ने रास्ता पूछने के बहाने वृद्धा को रोककर लूट लिया। विरोध करने पर वृद्धा को बेरहमी से मारा-पीटा भी। गंभीर रूप से घायल वृद्धा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी है।

अतर्रा के खम्हौरा गांव में हुई घटना
जानकारी के अनुसार, खम्हौरा गांव की रहने वाली किशोरी (70) शुक्रवार देर शाम अपने खेत की देखभाल करने निकली थीं। बताया जाता है कि इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने बहाने से उन्हें रोका। इसके बाद गला दबाकर नाक में पहनी सोने की बाली खींच ली।
ये भी पढ़ें: बांदा: कालिंजर पुलिस ने नष्ट कराए 7 मुकदमों से संबंधित असलहे और..
बताते हैं कि वृद्धा के विरोध पर उन्हें बेरहमी से पीटा। इसके बाद बदमाश फरार हो गया। बाद में पड़ोसी किसान ने देखा तो उठाकर उन्हें घर ले गया। परिवार के लोग स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। बताते हैं कि इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: बांदा: ‘अपनी मर्जी से…’, सुसाइड नोट छोड़ युवती ने नदी में छलांग लगाई
मृतका का एक बेटा होमगार्ड है। पति और एक बेटे का निधन हो चुका है। अतर्रा कोतवाली इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
बांदा: ‘अपनी मर्जी से…’, सुसाइड नोट छोड़ युवती ने नदी में छलांग लगाई
बांदा: कालिंजर पुलिस ने नष्ट कराए 7 मुकदमों से संबंधित असलहे और..
यूपी मौसम अपडेट, मानसून विदाई की आई तारीख, इस दिन से रुकेगी बारिश..
