
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर के महाराजपुर में 3 बच्चों की मां इंस्टाग्राम पर दूसरी युवती से दोस्ती हो गई। इसके बाद शादीशुदा महिला बच्चों को छोड़कर घर से भाग गई। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया है। परिवार के लोगों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच करते हुए दोनों महिलाओं को कानपुर के ही पनकी से पकड़ लिया। साथ में एक युवक को भी पकड़ा है। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है।
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती
जानकारी के अनुसार, 32 साल की एक महिला दूसरी युवती (30) के साथ कानपुर के पनकी में किराए पर कमरा लेकर रहने लगी। पुलिस ने जांच के दौरान दोनों को हिरासत में लिया। उनके साथ सरसौल निवासी युवक को भी हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ हो रही है। बताया जाता है कि विवाहित महिला अपने घर जाने को तैयार नहीं है।
कानपुर पुलिस ने पकड़ा, जिद पर अड़ीं
पुलिस का कहना है कि दोनों महिलाएं साथ रहने की जिद पर अड़ी है। बताते हैं कि महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला के दो बेटे और एक बेटी हैं। वह कुछ दिन पहले मायके से बिना बताए गायब हो गई। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। महिला पनकी में किराए पर रहती मिली।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: युवती को कार के बोनट पर घसीटकर ले गया युवक-आरोपी गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि महिला की दूसरी युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। अब दोनों के बीच समलैंगिक संबंध हैं। दोनों ने युवक की मदद से पनकी में कमरा लिया था। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह का कहना है कि मामला समलैंगिक संबंधों से जुड़ा है। कार्रवाई की जा रही है। मामले इलाके में चर्चा का विषय बना है।
ये भी पढ़ें: कानपुर: समलैंगिक प्रेम में फंसाकर किशोरी को ले गई महिला-दोनों इस हाल में मिलीं
कानपुर: समलैंगिक प्रेम में फंसाकर किशोरी को ले गई महिला-दोनों इस हाल में मिलीं
