कानपुर: 3 बच्चों की मां, युवती से संबंध बनाकर घर से निकली, पुलिस ने पकड़ा..
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर के महाराजपुर में 3 बच्चों की मां इंस्टाग्राम पर दूसरी युवती से दोस्ती हो गई। इसके बाद शादीशुदा महिला बच्चों को छोड़कर घर से भाग गई। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया है। परिवार के लोगों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच करते हुए दोनों महिलाओं को कानपुर के ही पनकी से पकड़ लिया। साथ में एक युवक को भी पकड़ा है। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है।
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती
जानकारी के अनुसार, 32 साल की एक महिला दूसरी युवती (30) के साथ कानपुर के पनकी में किराए पर कमरा लेकर रहने लगी। पुलिस ने जांच के दौरान दोनों को हिरासत में लिया। उनके साथ सरसौल निवासी युवक को भी हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ हो रही है। बताया जाता है कि विवाहित महिला अपने घर जाने को तैयार नहीं है।
कानपुर पुलिस ने पकड़ा, जिद पर अड़ीं
पुलिस का कहना है कि दोनों महिला...
