
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बिजनौर जिले के जलालपुर काजी में पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों के शव अलग-अलग जगहों पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि सोमवार को पति और पति खेत पर चारा लेने गए थे।
बिजनौर के जलालपुर काजी का मामला
जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय देशराज उर्फ छोटे और उनकी पत्नी सुषमा (40) देर शाम तक खेतों से घर नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने मंगलवार को दोनों की तलाश शुरू की। सुषमा का शव गंगा के पानी में गिरे पेड़ से बंधा हुआ बरामद हुआ।
ये भी पढ़ें: कानपुर: बहू निकली करोड़पति कारोबारी ससुर की हत्या की मास्टरमाइंड
वहां से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर उनके पति देशराज का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह का कहना है कि महिला का शव गंगा में मिला है। वहीं पति का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद हुआ है। पुलिस टीमें खुलासे में जुटी हैं।
ये भी पढ़ें: क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई पर यौन शोषण के आरोप, FIR दर्ज
कानपुर: बहू निकली करोड़पति कारोबारी ससुर की हत्या की मास्टरमाइंड
झांसी में मेजर ध्यानचंद के बेटे राजकुमार सिंह का निधन, शोक की लहर
