Friday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में दो DM समेत 5 IAS अधिकारियों के तबादले, पढ़ें तबादला सूची

जालौन DM समेत यूपी में 5 IAS अधिकारियों के तबादले

समरनीति न्यूज, लखनऊ: योगी सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 5 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जालौन और बहराइच में नए जिलाधिकारी भेजे गए हैं। वहीं तीन अन्य आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

विशेष सचिव समीर बने DM जालौन

तबादला सूची के अनुसार, जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को बहराइच का नया डीएम बनाया गया है। वहीं विशेष सचिव (यूपी डेस्को) समीर को जालौन का डीएम नियुक्त किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं।माना जा रहा है अभी कुछ और अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं।

यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची

यूपी में 5 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची