Thursday, September 10सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में पूर्व BJP विधायक के गनर से दबंगई-धक्कामुक्की, कालूकुआं चौराहे पर हंगामा-मुकदमा दर्ज

बांदा में बीजेपी के पूर्व विधायक के गनर से दबंगई कर धक्का-मुक्की करता युवक

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के कालूकुआं चौराहे पर पूर्व बीजेपी विधायक के सरकारी गनर से एक युवक ने जमकर दबंगई की। जमकर धक्कामुक्की करते हुए गालीगलौज की। गाड़ी हटाने को कहने पर युवक गनर से भिड़ गया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक गनर को धक्का देता और बदसलूकी करता साफ दिख रहा है। हालांकि, ‘समरनीति न्यूज’ ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

खुरहंड के अभिषेक तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश में पुलिस

बांदा में बीजेपी के पूर्व विधायक के गनर से दबंगई कर धक्का-मुक्की करता युवक

उधर, पुलिस का कहना है कि इस युवक की पहचान गिरवां के खुरहंड निवासी अभिषेक तिवारी उर्फ अभि तिवारी पुत्र मायाराम तिवारी के रूप में हुई। पुलिस ने मामले में युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही युवक के साथ मौजूद दो और युवकों के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू की है। मामला 9 सितंबर की रात का बताया जा रहा है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा तेजी से वायरल

वायरल वीडियो में गनर के साथ धक्का-मुक्की होते दिख रही है। गालीगलौज होते सुनाई दे रही है। किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  जानकारी के अनुसार, नरैनी के पूर्व बीजेपी विधायक राजकरन कबीर परिवार के साथ कालूकुआं चौराहे पर किसी काम से रुके।

ये भी पढ़ें: बांदा कोडीन सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड अतर्रा का प्रियांशु गिरफ्तार

उनके साथ सिपाही संदेश शर्मा गनर थे। बताया जाता है कि पूर्व विधायक लखनऊ से बांदा लौटे थे। कालूकुआं चौराहे पर अभिषेक उर्फ  अभि तिवारी अपने दो-तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा। बताया जा रहा है कि उसने अपनी गाड़ी पूर्व विधायक की गाड़ी के आगे अड़ाकर खड़ी कर दी। गनर का कहना है कि उसने गाड़ी हटाने को कहा।

ये भी पढ़ें: बांदा के शंकरनगर में पुलिस छापा, घर में नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़

इसपर आरोपी धक्का-मुक्की करते हुए बदसलूकी करने लगा। घटना के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक का कहना है कि गनर की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। वह फरार है। उसकी तलाश जारी है। उसके साथ मौजूद अन्य युवकों की पहचान भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें: ‘प्रकाश द्विवेदी को हराना है’, मोहन साहू का कांग्रेस जॉइन करते ही बड़ा बयान

‘प्रकाश द्विवेदी को हराना है’, मोहन साहू का कांग्रेस जॉइन करते ही बड़ा बयान