बांदा में पूर्व BJP विधायक के गनर से दबंगई-धक्कामुक्की, कालूकुआं चौराहे पर हंगामा-मुकदमा दर्ज
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के कालूकुआं चौराहे पर पूर्व बीजेपी विधायक के सरकारी गनर से एक युवक ने जमकर दबंगई की। जमकर धक्कामुक्की करते हुए गालीगलौज की। गाड़ी हटाने को कहने पर युवक गनर से भिड़ गया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक गनर को धक्का देता और बदसलूकी करता साफ दिख रहा है। हालांकि, 'समरनीति न्यूज' ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
खुरहंड के अभिषेक तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश में पुलिस
उधर, पुलिस का कहना है कि इस युवक की पहचान गिरवां के खुरहंड निवासी अभिषेक तिवारी उर्फ अभि तिवारी पुत्र मायाराम तिवारी के रूप में हुई। पुलिस ने मामले में युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही युवक के साथ मौजूद दो और युवकों के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू की है। मामला 9 सितंबर की रात का बताया जा रहा है।
घटना का वीडियो सोशल म...
