
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर के करोड़पति दवा व्यापारी विनीत मिनोचा हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की हत्या कराने वाली उनकी बहू शालू ही निकली। पुलिस ने जांच में खुलासा करते हुए बहू को जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, कानपुर के इंदिरानगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में विनीत मिनोचा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने बुजुर्ग करोड़पति कारोबारी पर एक-दो नहीं, बल्कि 26 से ज्यादा प्रहार किए थे।
शहर के बड़े दवा कारोबारी थे विनीत मिनोचा

विनीत की गिनती कानपुर के पांच बड़े दवा कारोबारियों में होती थी। दवा व्यापारी के परिवार में उनका बेटा सुब्रत, बहू शालू और 6 साल का पोता श्रीजय हैं। बताते हैं कि पत्नी पुनीता गाजियाबाद में विवाह परामर्शदाता के रूप में काम करती हैं। हत्या के समय दवा कारोबारी अपने फ्लैट में अकेले ही थे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि शनिवार रात कारोबारी का बेटा सुब्रत पत्नी शालू और बेटे संग तिलकनगर स्थित दोस्त के घर पार्टी में गए थे। रविवार तड़के तीनों घर लौटे। तब कारोबारी की हत्या का खुलासा हुआ। दरअसल, अपार्टमेंट की गैलरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच से पुलिस को अहम सुराग मिले।

पुलिस को फुटेज में कारोबारी का पूर्व कर्मचारी विशाल गौतम और उसका साथी राजकिशोर फ्लैट में जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रविवार देर रात दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया। हालांकि, दोनों मुठभेड़ में पकड़े गए। दोनों के पैरों में पुलिस की गोली लगी हैं। पूछताछ में हत्यारोपी विशाल और राजकिशोर ने जो खुलासे किए उसने सभी को चौंका दिया। खुद पुलिस भी हैरान रह गई।
ये भी पढ़ें: चित्रकूट पहुंचे CM Yogi, बाढ़ पीड़ितों से बोले-‘आप अकेले नहीं सरकार आपके साथ’
पुलिस का कहना है कि दोनों हत्यारोपियों ने बताया है कि बहू शालू के अपने ससुर की हत्या कराई थी। बहू ने हत्या के बदले दोनों हत्या आरोपियों को 6 लाख देने की बात कही थी। पुलिस का कहना है कि हत्या कराने के पीछे बहू ने ससुर का कारोबार पर पूरा नियंत्रण बताया है।
पुलिस ने मामले में कही यह बात
बहू का कहना है कि पति और उसे महीने में ससुर से सैलरी मिलती थी। इसी से तंग आकर उसने हत्या करा दी। उधर, पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल का कहना है कि हत्या में तीसरा आरोपी विनीत का बेहद करीबी व्यक्ति है। पुलिस दूसरे बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: कानपुर में दो ARTO सस्पेंड, RTO से मांगा गया स्पष्टीकरण
