Tuesday, September 1सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी के कौशांबी में धमाका, 11 लोगों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

कौशांबी में धमाके में 11 लोगों की मौत के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में सोमवार दोपहर भीषण धमाका हुआ। इस धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। धमाका इतना भीषण था कि मकान के परखच्चे उड़ गए। धमाके की आवाज लगभग दो किमी दूर तक सुनी गई।

पटाखा फैक्ट्री में धमाके से गूंज उठा इलाका

धमाका एक पटाखा बनाने की फैक्ट्री में हुआ। धमाके के बाद फैक्ट्री से उठे धुएं का गुबार आसपास के क्षेत्र में छाया रहा। प्रयागराज एडीजी ज्योति नारायण, डीएम अमित पाल शर्मा, एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें: कानपुर प्लेन क्रैश: DGCA टीम पहुंची, विमान का इंजन सील-उड़ानों पर रोक

घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया है। यह धमाका कौशांबी और प्रयागराज सीमा पर स्थित मनौरी बाजार में पटाखा फैक्ट्री में हुआ। मामले में नौशाद, शकील, शबाना, कहकशां बानो, आदिल व सायना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इन लोगों की गई जानें

  1. प्रियांजलि (5)
  2. प्रवीण सिंह (13)
  3. जाह्नवी (12)
  4. आदित्य (12)
  5. रवि (8)
  6. ज्ञान सिंह (40)
  7. आदित्य (8)
  8. अंजू (32)
  9. विक्रम सरोज (35)
  10. अंश (6)
  11. नन्हा (4)

  ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा एनकाउंटर, दो ढेर-अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल थे दोनों

  ये भी पढ़ें: यूपी: IAS दिव्या मित्तल का 13 साल सेवा के बाद इस्तीफा, लिखी भावुक पोस्ट 

यूपी में बड़ा एनकाउंटर, दो ढेर-अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल थे दोनों

लखनऊ में बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया

यूपी: IAS दिव्या मित्तल का 13 साल सेवा के बाद इस्तीफा, लिखी भावुक पोस्ट