
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में आपरेशन मुस्कान लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहा है। बांदा के विभिन्न थानों की पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त रूप से कुल 111 मोबाइल बरामद किए हैं। आज पुलिस लाइन में लोगों को उनके खोए मोबाइल वापस लौटाए गए।

विभिन्न थाना क्षेत्रों में बरामद हुए मोबाइल

इसकी जानकारी सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक और अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने दी। उन्होंने बताया कि सभी मोबाइलों की कीमत लगभग 20 लाख के आसपास है।

इन बरामद मोबाइलों को आज उनके मालिकों को वापस लौटाया गया। सभी ने पुलिस अधिकारियों को इसके लिए धन्यवाद भी बोला। अपने खोए फोन पाकर मोबाइल मालिकों के चेहरों पर भी साफ खुशी झलकते हुए देखी गई।
ये भी पढ़ें: बांदा के 9 साल के पार्थ का वर्ल्ड रिकॉर्ड! 2 मिनट में पहचाने 200 देशों के झंडे
ये भी पढ़ें: बांदा में Trend Fair, महिलाओं ने दिखाया टैलेंट का जलवा
बांदा के 9 साल के पार्थ का वर्ल्ड रिकॉर्ड! 2 मिनट में पहचाने 200 देशों के झंडे
