
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के बदायूं की दातागंज कोतवाली में युवक की पुलिस हिरासत में मौत का मामला सामने आया है। हालांकि, मृतक युवक राजेश की मौत की वजह हृदयघात बताई जा रही है। कोतवाली के भीतर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक सीसीटीवी फुटेज भी इंटरनेट पर देखा जा रहा है। इसमें एक सिपाही बेहोश युवक राजेश को टी-शर्ट पकड़ कर झकझोरते हुए दिख रहा है। हालांकि ‘समरनीति न्यूज’ ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बदायूं के दातागंज थाने में हुई घटना
जानकारी के अनुसार, कथित वीडियो में एक सिपाही बेहोश राजेश को टी-शर्ट पकड़कर जोर से झकझोर रहा है। वहीं होमगार्ड बोतल से राजेश के चेहरे पर पानी फेंकते दिख रहा है।
पुलिस पर इसलिए उठ रहे सवाल..
पुलिस का यह अमानवीय चेहरा हर किसी को हैरान कर रहा है। पुलिस ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इसमें मृतक के तीन सगे ममेरे भाई शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: यूपी कैबिनेट: मातृत्व अवकाश व रसोइयों पर सरकार के बड़े फैसले
बताया जाता है कि दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अटसेना में भंडारे में झगड़े के बाद पुलिस ने राजेश (28) को पकड़ लिया था। उसे हवालात में बंद किया गया था।
वहां उसकी तबीयत बिगड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई। घटनाक्रम से जुड़ा दातागंज थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटैज वायरल होने के बाद पूरा मामला बदल गया।
ये भी पढ़ें: अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन
शुक्रवार रात तक पुलिस राजेश की मौत हृदयघात से होना बता रही थी। बाद में पुलिस ने दूसरे पक्ष पर हत्या का मुकदमा लिख लिया। इसी बात को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे। मामले में एसएसपी अंकिता शर्मा का कहना है कि दातागंज थाने में युवक की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।
लखनऊ में बैंक कर्मी ने पत्नी और बहन की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया
IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप
कानपुर प्लेन क्रैश: DGCA टीम पहुंची, विमान का इंजन सील-उड़ानों पर रोक
