
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी कैबिनेट की एक अहम बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में कुल 27 प्रस्ताव पेश किए गए। इनमें बुजुर्ग महिलाओं को फ्री यात्रा, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से झांसी तक 4 लेन विस्तार और गंगा एक्सप्रेसवे जैसे फैसले शामिल हैं। यूपी कैबिनेट के 5 बड़े फैसलों के बारे में आपको भी जानना चाहिए। यहां बिंदुवार पढ़िए..
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से झांसी तक लिंक एक्सप्रेसवे: यूपी कैबिनेट ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से झांसी तक करीब 106 किमी लंबे फोरलेन एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी है। इसमें करीब 7,968 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
बिजनौर से गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार: यूपी सरकार ने पश्चिमी यूपी में बिजनौर से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार को मंजूरी दे दी है। इसकी अनुमानित लागत करीब 10,761 करोड़ रुपए आएगी।
अहिल्या बाई मातृशक्ति योजना हुई लागू: यूपी सरकार ने 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में आजीवन फ्री यात्रा सुविधा चालू की है। आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड दिखाकर बुजुर्ग महिलाएं फ्री यात्रा का लाभ उठा सकेंगी।
यूपी में 250 इलेक्ट्रिक बसों की होगी खरीद: यूपी रोडवेज में 250 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। इसमें लगभग 400-425 करोड़ रुपए का बजट खर्च होगा।
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना लागू: युवाओं को 25 लाख टैबलेट दिए जाएंगे। इसके लिए बजट स्वीकृत हो गया है। यह टैबलेट स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा आदि के पात्र युवाओं को नि:शुल्क बांटे जाएंगे। इसके साथ ही 24 अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी मिली है।
ये भी पढ़ें: यूपी कैबिनेट: मातृत्व अवकाश व रसोइयों पर सरकार के बड़े फैसले
यूपी कैबिनेट: मातृत्व अवकाश व रसोइयों पर सरकार के बड़े फैसले
