Sunday, August 23सही समय पर सच्ची खबर...

‘बीजेपी का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान’, अखिलेश यादव का पलटवार, मायावती पर भी..

अखिलेश यादव का पलटवार बीजेपी का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान

समरनीति न्यूज, लखनऊ: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज सीएम योगी और बसपा सुप्रीमो पर बड़ा हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री पीडीए को पाकिस्तान बताते हैं, ‘ऐसे तो बीजेपी का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान हो जाएगा।’ पत्रकार वार्ता में सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा और मुख्यमंत्री पीडीए से पूरी तरह से घबराए हुए हैं। इसीलिए पीडीए की परिभाषा बदलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आजकल बच्चों के साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं।

योगी और मायावती पर भी बड़ा हमला

चुनाव बाद उनके पास यह सबकुछ करने के लिए काफी समय रहेगा। सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। समाजवादी सरकार में प्राइमरी शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा।

अखिलेश यादव बोले कि भाजपा सपा के संसदीय दल में तोड़फोड़ नहीं कर पाई। इसकी वजह है कि हमारे परिवार के ही पांच सदस्य सांसद हैं। पार्टी में मुस्लिम सांसदों के साथ कट्टर समाजवादी सांसद भी हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी में पूर्व MLC समेत 10 को उम्रकैद, MP/MLA कोर्ट का बड़ा फैसला 

यही वजह रही कि भाजपा हमारे संसदीय दल को नहीं तोड़ पाई। बोले कि मेरठ में किसानों के साथ बड़ा अन्याय हुआ। जाति को टारगेट कर पीटा गया। गालियां दी गईं। सपा अध्यक्ष ने प्रयागराज और गोरखपुर में जलभराव की समस्याओं पर भी सरकार पर सवाल उठाए।

कहा कि भाजपा झूठे वादे करती है। अखिलेश ने बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर हुए सवाल पर कहा कि सपा कभी गठबंधन नहीं तोड़ती। बिना नाम बोले कि सरकार भाजपा की है और लड़ाई भी भाजपा से है।

ये भी पढ़ें: यूपी भाजपा की कमान अब विनोद तावड़े के हाथों, लंबे समय बाद मिला प्रभारी 

जो दल समाजवादी पार्टी को घेर रहे हैं, वे भाजपा से क्यों नहीं लड़ रहे। उन्होंने कहा कि चीनी के दाम बहुत ज्यादा हो गए हैं। मिठाई महंगी हुई है। कहा कि सरकार मुनाफे के लिए पेट्रोल में एथेनॉल मिला रही है। इसीलिए चीनी महंगी हो रही है।

ये भी पढ़ें: यूपी पाॅलिटिक्स: मायावती ने पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा को बसपा से निकाला 

यूपी भाजपा की कमान अब विनोद तावड़े के हाथों, लंबे समय बाद मिला प्रभारी

यूपी पाॅलिटिक्स: मायावती ने पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा को बसपा से निकाला

यूपी में पूर्व MLC समेत 10 को उम्रकैद, MP/MLA कोर्ट का बड़ा फैसला