
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा में नए अग्रणी बैंक मैनेजर (एलडीएम) ने चार्ज संभाला है। नए एलडीएम संगम लाल मिश्रा हैं। इससे पूर्व हमीरपुर में इसी पद पर कार्यरत थे। हमीरपुर से स्थानांतरण होने पर उन्होंने कार्यभार संभाला है। ‘समरनीति न्यूज’ ने नवागत एलडीएम से बातचीत कर उनकी प्राथमिकताओं को जाना।

‘सुगमता से मिले ग्राहकों को ऋण’
इंडियन बैंक में सेवारत वरिष्ठ प्रबंधक संगम लाल मिश्रा का कहना है कि उनकी प्राथमिकता है कि लोगों को सुगमता से ऋण मिले। ताकि सरकारी योजनाओं में लोन उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य हो।
ये भी पढ़ें: खास खबर: युवा इन स्वरोजगार ऋण योजनाओं का लाभ उठाकर संवारें भविष्य..
एलडीएम श्री मिश्रा ने कहा कि अकेले मुख्यमंत्री रोजगार योजना के जरिए युवाओं को ऋण देने का लक्ष्य अबकी बार 1600 है। अब तक बैंक 370 लोगों को लोन उपलब्ध कराया जा चुका है। शेष लक्ष्य को पूरा करने के प्रयास जारी हैं।
‘गंभीरता से ली जाएंगी शिकायतें’
बांदा में अक्सर बैंकों द्वारा ऋण देने में हीलाहवाली जैसी शिकायतों पर भी एलडीएम श्री मिश्र ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। बांदा जिलाधिकारी ने भी साफ और स्पष्ट आदेश दिए हैं कि ऋण उपलब्ध कराने में कोई हीलाहवाली न बरती जाए।
ये भी पढ़ें: कानपुर में एसबीआई मैनेजर समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा, क्लोन चेक से रूपए निकालने का मामला
इसके अलावा उन्होंने किसानों से कहा कि 31 अगस्त तक कृषि बीमा कराने में तेजी दिखाएं। सभी किसान अपने-अपने बैंकों से कृषि बीमा के लिए संपर्क करें। अंतिम तिथि (31 अगस्त 2026) से पहले बीमा करा लें। ताकि प्राकृतिक आपदा के समय आसानी से नुकसान की भरपाई हो सके।
ये भी पढ़ें: UP: गैंग चला रहा था बैंक मैनेजर, क्लास-1 अधिकारी समेत गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार
UP: गैंग चला रहा था बैंक मैनेजर, क्लास-1 अधिकारी समेत गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार
