Tuesday, August 18सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: न सड़क न नाली, कीचड़ और बदहाली…ग्रामीणों की जमकर नारेबाजी

बांदा डीएम कार्यालय के बाहर विकास कार्यों को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के बरगहनी गांव में विकास कार्य सवालों के घेरे में आ गए हैं। आज बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही बांदा डीएम को गांव में हुए विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने के लिए मांग पत्र सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बनी सड़क, नाली और अन्य विकास कार्यों की गुणवत्ता बेहद खराब है।

स्थलीय जांच और कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने मांग की है कि इन विकास कार्यों की स्थलीय जांच कराई जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने विकास कार्यों में हुए कथित घपले के खिलाफ नारेबाजी भी की।

ये भी पढ़ें: बांदा में आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत-परिजनों ने लगाए आरोप 

कहा कि गांव की कई सड़कें लंबे समय से जर्जर हाल में हैं। गांव में नई सड़कों और नाली के निर्माण की बेहद जरूरत है। गांव के लोगों का कहना है कि बरसात में पूरे गांव में जलभराव हो जाता है।

ये भी पढ़ें: बांदा में आवासीय विद्यालय के दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत-परिजनों ने लगाए आरोप

कीचड़ और गंदगी की समस्या पैदा हो जाती है। लोगों का घरों से निकलना तक दूभर हो जाता है। मांग करने वालों में ग्रामीण अर्जुन, राहुल, रज्जु, संजय, राजकमल कुशवाहा, श्याम सुंदर, बच्चू, भानु प्रताप, छोटेलाल, सुशीला, रानी, चुनूबादी आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: बांदा में सड़क के लिए स्कूली बच्चों का प्रदर्शन-डीएम से गुहार

बांदा में सड़क के लिए स्कूली बच्चों का प्रदर्शन-डीएम से गुहार