
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा प्रसिद्ध भीखार माता मंदिर से चोरी देवी जी की मूर्ति बरामद हो गई है। यह मूर्ति आज रामपुर रोड पर बड़ी पुलिया के पास लावारिस रखी मिली। सुबह दौड़ लगाने गए युवकों ने देखा तो गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी।
3 सप्ताह पहले हुई थी मंदिर में चोरी
जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे। पुलिस भी सूचना पर पहुंची और मूर्ति को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। मूर्ति मिलने से क्षेत्र में काफी चर्चा है।
ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसा, छात्र शिवम गुप्ता की बाइक गड्ढे में गिरने से मौत
देवी मूर्ति मिलने की खबर से भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई है। थाना अध्यक्ष ऋषि कुमार सिंह का कहना है कि कानूनी कार्यवाही पूरी कर मूर्ति वापस मंदिर में जल्द ही स्थापित कराई जाएगी।
संबंधित खबर पढ़ें: बांदा के प्राचीन मंदिर से कीमती प्रतिमा चोरी, तलाश में जुटी पुलिस
बांदा के प्राचीन मंदिर से कीमती प्रतिमा चोरी, तलाश में जुटी पुलिस
