Saturday, August 8सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला-डूबने से मौत की आशंका

महिला का शव मिलने के बाद मौके पर जुटी भीड़।

समरनीति न्यूज, बांदा: दो दिन से लापता महिला का शव नाले के पास झाड़ियों में फंसा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र का है। पुलिस प्रकरण की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, तिंदवारी के खौंडा मजरा दतरौली गांव की रहने वाली रेखा यादव (35) शौच जाने के बाद लापता हो गई थीं।

दो दिन से हो रही थी तलाश

उनकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच आज सुबह उनका शव उसरा नाले के किनारे झाड़ियों में फंसा मिला। बताते हैं कि गुरुवार सुबह लगभग 7 बजे रेखा घर से शौच के लिए गई थीं। इसके बाद काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी। बाद में नाले के पास उनकी चप्पलें मिली थीं।

ये भी पढ़ें: बांदा में हिस्ट्रीशीटर गुड्डू की हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार

परिवार के लोगों को शक हुआ कि वह नाले में डूब गई हैं। नाले के आसपास उनकी तलाश की जा रही थी। थाना अध्यक्ष अनिल साहू ने गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कराई।

ये भी पढ़ें: बांदा में प्रेमी युगल का दर्दनाक फैसला, चित्रकूट की युवती के साथ दी जान 

शुक्रवार सुबह उनका शव नाले के पास झाड़ियों में फंसा मिला। मृतका के पति जोगा यादव का कहना है कि पत्नी घर से शौच के लिए गई थीं। उनके दो बेटियां और एक बेटा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बांदा में प्रेमी युगल का दर्दनाक फैसला, चित्रकूट की युवती के साथ दी जान