
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी विधानसभा की कार्यवाही आज बुधवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गई। सदन में आज लगातार हंगामा होता रहा। हंगामे के बीच सदन में महत्वपूर्ण विधेयक बिना चर्चा के ही पास हो गए।
हंगामे के बीच महत्वपूर्ण विधेयक पास
संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की मांग उठाई। इसपर सभापति ने सहमति दी। बताते चलें कि यूपी विधानसभा में स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। पेपर लीक मुद्दे पर शून्य काल में चर्चा में जमकर हंगामा हुआ।
ये भी पढ़ें: यूपी मानसून सत्र: पहले ही दिन हंगामा-कार्यवाही कल तक स्थगित
