
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने नकली सोने के सिक्के देकर 3 लाख की ठगी करने वाले ठग को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से ठगे गए 3 लाख रुपए और नकली सिक्के बरामद किए हैं। बांदा की सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री मेविस टाक ने मामले की जानकारी दी। मेविस टाक ने कहा कि ठगी करने वाले अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जान-पहचान में लगाया लाखों का चूना
जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिले के राठ के राम सिंह ने बांदा कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई। रिपोर्ट में कहा गया कि उनके साले की जान-पहचान आरोपी कमलेश से थी। आरोपी कमलेश ने नकली सोने के सिक्के देकर 3 लाख ठग लिए।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मवई बाईपास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया ठग बांदा के फतेहगंज थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव का रहने वाला है। उसकी पहचान कमलेश पुत्र रामप्रताप के रूप में हुई है।
उसके पास से 3 लाख नकद और 5 नकली सोने के सिक्के बरामद किए। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह, आशुतोष त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें: बांदा में प्रेमी युगल का दर्दनाक फैसला, चित्रकूट की युवती के साथ दी जान
बांदा में प्रेमी युगल का दर्दनाक फैसला, चित्रकूट की युवती के साथ दी जान
