
समरनीत न्यूज, लखनऊ: यूपी के दो बड़े शहरों में दो होटलों पर पुलिस ने छापे मारते हुए बड़ी कार्रवाई की है। दोनों होटलों से दो हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के खुलासे हुए। पुलिस ने दोनों ही जगहों से दिल्ली, नोएडा और वेस्ट बंगाल से बुलाई गईं लड़कियों के साथ युवकों को पकड़ा। एक मामला पश्चिमी यूपी के मेरठ का है। वहीं दूसरा वाराणसी का है।
मेरठ और वाराणसी में बड़े खुलासे

जानकारी के अनुसार, मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके के ड्रीम हॉलिडे होटल में पुलिस ने छापा मारा। वहां तुरंत ही हल्ला मच गया। हाई प्रोफाइल लड़कियां और लड़के भागने लगे। पुलिस ने मौके से चार लड़कियों और एक युवक को पकड़ा।

कमरों की तलाशी में पुलिस ने आपत्तिजनक चीजें भी बरामद कीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पता चला है कि पकड़ी गईं चारों लड़कियां दिल्ली और गाजियाबाद की रहने वाली हैं।

इन लड़कियों को रकम देकर देह व्यापार के लिए बुलाया गया था। पुलिस का कहना है कि छापे के दौरान होटल मालिक सतवाई निवासी रोहित भाग निकला। वहीं होटल मैनेजर गुलफाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों का कहना है कि पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि व्हाट्सअप के जरिए लड़कियों की फोटो भेजी जाती थीं। फिर आन डिमांड होटल बुलाया जाता था।

हालांकि, पुलिस ने अधिकारिक रूप से इसकी अभी पुष्टि नहीं की है। इसी तरह वाराणसी के होटल में भी सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है।
ये भी पढ़ें: 41 साल की एक्ट्रेस सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पकड़ी गई, यह है पूरा मामला..
पुलिस ने छापे के दौरान 5 युवतियां और 2 संचालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि चार युवतियों को पश्चिमी बंगाल से लाया गया था।

यहां उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस को होटल से भारी संख्या में आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं। एसीपी शुभम सिंह का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: UP : मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट, पुलिस ने 9 लड़कियां और 7 लड़के आपत्तिनजक हाल में पकड़े..
UP : मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट, पुलिस ने 9 लड़कियां और 7 लड़के आपत्तिनजक हाल में पकड़े..
उप निदेशक-लेखाधिकारी गिरफ्तार, 8 करोड़ का चित्रकूट मंडी घोटाला मामला
