
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मशहूर निशानेबाज एवं द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित कोच दिवंगत जसपाल राणा के निधन के 16 दिन बाद उनकी मां श्यामा राणा ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। रविवार शाम को जसपाल राणा की मां श्रीमती श्यामा राणा का निधन हो गया। बताते हैं कि वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। इस समय उनका दिल्ली के आरआर अस्पताल में इलाज चल रहा था।
16 दिन पहले हुआ था बेटे जसपाल का निधन
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम उन्होंने अंतिम सांसें लीं।

श्रीमती श्यामा राणा का निधन बेटे जसपाल राणा के निधन के 16 दिन बाद हुआ है। परिवार अभी जसपाल राणा के जाने के दुख से उबर भी नहीं पाया था कि एक और दुखों का पहड़ा टूट पड़ा।
ये भी पढ़ें: नहीं रहे महान अभिनेता धर्मेंद्र…हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत
उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के नैनबाग में सोमवार को होगा। कहा जा रहा है कि बेटे जसपाल के निधन से मां भीतर से काफी टूट गई थीं। उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी।
ये भी पढ़ें: नहीं रहे भारत के दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा
