Monday, June 22सही समय पर सच्ची खबर...

सीतापुर में सपा कार्यालय पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने बताई यह वजह..

District administration in Sitapur demolishes SP office using bulldozer

अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: सीतापुर में आज सोमवार को जिला प्रशासन ने सपा कार्यालय को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। यह कार्रवाई शहर में टाउन हॉल परिसर में हुई। टाउन हॉल परिसर में स्थित सपा के जिला कार्यालय पर बुलडोजर एक्शन से हड़कंप मच गया। पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजरों से कुछ ही देर में पूरी इमारत जमींदोज हो गई। यह कार्रवाई आज सुबह लगभग 5 बजे शुरू हुई।

शहर के टाउन हाॅल में हुई कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान जिले के बड़े प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि डीएम कोर्ट ने टाउन हॉल जमीन से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। इसी के बाद यह कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें: सीतापुर: प्राइवेट लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या-आरोपी गिरफ्तार..

लोगों में चर्चा है कि इस सरकारी जमीन की कीमत भी काफी ज्यादा है।

District administration in Sitapur demolishes SP office using bulldozer

अधिकारियों का कहना है कि सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए यह कार्रवाई हुई है।

ये भी पढ़ें: सीतापुर में डाॅक्टर ने गोली मारकर दी जान-वजह तलाश रही पुलिस

प्रशासन लगातार परिसर को खाली करने के लिए नोटिस जारी कर रहा था। इसे खाली नहीं किया जा रहा था। इसी के बाद प्रशासन ने आज यह कार्रवाई की। उधर, 21 साल पुराने कार्यालय पर बुलडोजर चलने से सपा नेताओं में काफी नाराजगी देखी गई।

सपा नेताओं में दिखाई दी नाराजगी

सपा नेताओं का कहना था कि यह कार्रवाई सही नहीं है। जानबूझकर यह कार्रवाई की गई है। बताते चलें कि टाउन हाॅल की जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चलता रहा है।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी ने किया क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का उद्घाटन, मौसम का अब और सटीक अलर्ट..

ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा एनकाउंटर, STF ने मार गिराया 1.25 लाख का ईनामी लल्लन सिंह

सीतापुर में डाॅक्टर ने गोली मारकर दी जान-वजह तलाश रही पुलिस

यूपी में बड़ा एनकाउंटर, STF ने मार गिराया 1.25 लाख का ईनामी लल्लन सिंह

ईरान-इजराइल युद्ध: सीतापुर के युवक की सऊदी में मिसाइल हमले में मौत