Wednesday, June 24सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में अवैध खनन! मानसून में बंद होने बजाए बालू खनन और तेज

banda-illegal-mining-at-quarries-despite-ban

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में मानसून आने से कुछ दिन पहले अवैध खनन और तेज हो गया है। अवैध खनन को रोकने में बांदा खनिज विभाग पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों पर भी ऊंगलियां उठ रही हैं। पुलिस विभाग भी इससे अछूता नहीं है। दो दिन पहले ही दो सिपाहियों पर अवैध खनन में संलिप्तता के चलते कार्रवाई भी हुई है। दरअसल,  जून में  मानसून आने से पहले नियमतः सभी खदानों को बंद हो जाना चाहिए। उधर, बांदा के खनिज अधिकारी का कहना है कि कुछ खदानें बंद हो चुकी हैं। कुछ चल रही हैं। 30 जून से सभी बंद हो जाएंगी।

क्या कागजों में चल रहा टाॅस्क फोर्स?

सूत्रों की माने तो जिले में ज्यादातर खदानों पर धड़ल्ले से अवैध खनन चल रहा है। जो बंद बताई जा रही हैं, वहां भी खनन चल रहा है। नियम के अनुसार कागजों पर खदानें बंद हो चुकी हैं और खनन रुक चुका है। लेकिन सिर्फ कागजों में ऐसा हुआ है।

शहर से सटी दुरैड़ी खदान पर अवैध खनन

बांदा शहर से बिल्कुल सटी दुरैड़ी खदान, राजघाट और सोना खदानों पर आसानी से अवैध खनन होते देखा जा सकता है। असलियत यह है कि ज्यादातर खदानों पर अवैध रूप से खनन जारी है।

ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ी कार्रवाई, खनिज अधिकारी सस्पेंड-अवैध खनन परिवहन पर नपे 

गुपचुप ढंग से खदानों से खनन चल रहा है। प्रशासनिक दावों अलग हैं। सरकारी अधिकारियों का कहना है कि टाॅस्क फोर्स कार्रवाई कर रहा है।

इन खदानों पर अवैध खनन तेज होने की चर्चा

सूत्रों का कहना है कि पैलानी, चिल्ला, नरैनी, कनवारा और शहर से सटी दुरैड़ी खदान पर औचक छापे से अवैध होते पकड़ा जा सकता है। बताते चलें कि बांदा में इस समय बढ़ते तापमान को लेकर काफी चर्चा है।

हर व्यक्ति इस समय बांदा में जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंतित भी हैं। इसके बावजूद प्रशासन की सख्ती और बेलगाम खनन खुद में चिंता की बात है।

ये भी पढ़ें: बांदा में अवैध खनन के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन-साड़ी खदान में मध्य प्रदेश से माफियाओं का आतंक-ज्ञापन

यूपी में बड़ी कार्रवाई, खनिज अधिकारी सस्पेंड-अवैध खनन परिवहन पर नपे

बांदा में अवैध खनन के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन-साड़ी खदान में मध्य प्रदेश से माफियाओं का आतंक-ज्ञापन