
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताते हैं कि विवाहिता की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। मेडिकल कालेज में इलाज भी हुआ, लेकिन जान नहीं बच सकी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बिसंडा थाना क्षेत्र की घटना
जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के बरौली आजम गांव के रामराज की पत्नी ज्योति (24) की जहर खाने से हालत बिगड़ गई। शुक्रवार शाम उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया।
ये भी पढ़ें: बांदा: ‘डबल मनी’ गैंग का भंडाफोड़ -50 हजार ठगे-नकली साधु समेत 3 गिरफ्तार
वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार में उनका एक बेटा है। पति मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। थाना प्रभारी सीपी तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
ये भी पढ़ें: बांदा में एक और बड़ा दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो युवकों की गई जानें
बांदा में विवाहिता सीमा पांडे की मौत से उठ रहे गंभीर सवाल, भाई ने हत्या के..
बांदा में साइबर ठगी, पुलिस ने वापस दिलाए 1.54 लाख, स्वराज कालोनी-आवास विकास..
बांदा: ‘डबल मनी’ गैंग का भंडाफोड़ -50 हजार ठगे-नकली साधु समेत 3 गिरफ्तार
हरिद्वार में बांदा की कौशल्या की हत्या, प्रेमी पर शादी का दबाव बना मौत का कारण
