
समरनीति न्यूज, लखनऊ: महिला से रेप करने और लाखों के जेवर हड़पने वाले आरोपी कथावाचक पवन देव महाराज को पुलिस ढूंढ रही है। फरार कथावाचक पवन देव पर पुलिस ने 15 हजार का ईनाम घोषित किया है। अयोध्या पुलिस ने कथावाचक की तलाश तेज कर दी है। बताते हैं कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी कथावाचक पवन देव और उसका पिता रमाकांत शास्त्री फरार हैं। जानकारी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि बिहार के सीवान की महिला ने बीकापुर थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाई है।
कथा में जान-पहचान, फिर बुलाया अयोध्या
महिला ने अयोध्या के मलेथू कनक गांव के कथावाचक पवन देव महाराज पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। साथ ही महिला का आरोप है कि कथावाचक ने उसके लाखों के जेवरात भी हड़प लिए। पीड़िता का कहना है कि बिहार में कथा में उसकी कथावाचक पवन से जान-पहचान हुई।
ये भी पढ़ें: यूपी में कथावाचक को गार्ड ऑफ ऑनर पर मचा बवाल, DGP ने एसपी से मांगा जवाब
आरोपी ने उसे राम मंदिर दर्शन के बहाने अयोध्या बुलाया। फिर नाका हनुमानगढ़ी स्थित एक मंदिर में कथित रूप से फर्जी ढंग से शादी कर ली। इसके बाद विवाह का झांसा दिया और उसे कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
ये भी पढ़ें: सीतापुर : महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला महंत बजरंग मुनि गिरफ्तार, भेजा गया जेल
महिला का आरोप है कि कथावाचक पवन ने उसके लाखों रुपए के जेवर भीक हड़प लिए। फिर अपने चालक से उसे मायके भिजवा दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पवन देव व उसके पिता रमाकांत शास्त्री के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है।
ये भी पढ़ें: यूपी: महिला दरोगा से दुष्कर्म, ससुर पर गंभीर आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा
महिला का मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी हो चुका है। डाॅक्टरी परीक्षण भी हो गया है। मामला दर्ज होने के बाद से ही दोनों आरोपी पिता-पुत्र घर से फरार हैं। घर में ताला लगा हुआ है।
प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 15 हजार का पुरस्कार घोषित हुआ है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी कथा वाचक पवन देव को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही उसके आरोपी पिता की भी तलाश की जा रही है।
सीतापुर : महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला महंत बजरंग मुनि गिरफ्तार, भेजा गया जेल
यूपी में कथावाचक को गार्ड ऑफ ऑनर पर मचा बवाल, DGP ने एसपी से मांगा जवाब
जरूरी खबर: यूपी पुलिस दरोगा भर्ती की शारीरिक परीक्षा 29 जून से..पढ़ें पूरी खबर
