Saturday, June 13सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में हादसे, अतर्रा और फतेहपुर के व्यक्तियों की गई जान, एक घायल

Banda Accident News
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अलग-अलग जगहों पर दर्दनाक सड़क हादसे हुए हैं। ये हादसे बांदा के अतर्रा व चिल्ला थाना क्षेत्र में हुए हैं। इनमें दो बाइक सवार लोगों की जान चली गई। मृतकों में फतेहपुर और अतर्रा के दो व्यक्ति शामिल हैं। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने दोनों ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, अतर्रा थाना क्षेत्र के तुलसीनगर के मयंक का कहना है कि उनका चचेरा भाई सौरभ (18) पुत्र शीतल कुमार रात में बाइक से ढाबा से खाना लेने जा रहे थे।

कार चालक टक्कर मारकर भागा

इसी दौरान रास्ते में तथागत स्कूल के पास पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में बड़े थे। हादसे में बेटे की मौत से मां पार्वती का रो-रोकर बुरा हाल है।

ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार

उधर, फतेहपुर के नरैचा गांव के आजाद खान ने बताया कि उनके चचेरे भाई अकबर खान (46) शुक्रवार को अपने भाई शमशाद के साथ बाइक से दवाई लेने बांदा आए थे। रात में दोनों दवाई लेकर वापस घर लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: बांदा में थाने के अंदर हत्या, पिता ने बेटी को मार डाला..

रास्ते में चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव के पास पीछे से आए बालू लदे डंपर ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। अकबर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं शमशाद गंभीर रूप से घायल हैं।

उधर, डंपर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी अफसाना के अलावा एक बेटी, एक बेटा छोड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें: बांदा: घर में चला रहा था नकली गुटखा फैक्ट्री-पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा 

बड़ी खबर: बांदा में थाने के अंदर हत्या, पिता ने बेटी को मार डाला..

बांदा-झांसी: इंस्टाग्राम दोस्त के लिए महिला ने लगाए गैंगरेप के झूठे आरोप-ऐसे खुली पोल

बांदा: घर में चला रहा था नकली गुटखा फैक्ट्री-पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा

दर्दनाक: बांदा में दो युवकों की डूबने से मौत, नहाते समय घटनाएं..