Sunday, May 31सही समय पर सच्ची खबर...

विडंबना! बांदा स्टेडियम में पानी को तरसती खेल प्रतिभाएं-अधिकारी मूकदर्शक

Banda: No water for players at sports stadium dust flying on field

समरनीति न्यूज, बांदा: यह विडंबना नहीं तो क्या है? बांदा के खेल स्टेडियम में खेल प्रतिभाएं पानी के लिए तरस रही हैं। वहीं अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। दरअसल, बांदा स्टेडियम की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। अधिकारी कितने जिम्मेदार हैं! इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए पीने का पानी तक नहीं है। मैदान में वाॅटरिंग व्यवस्था की बात तो छोड़ ही दीजिए। बांदा स्टेडियम में बैडमिंटन, क्रिकेट, वॉलीबॉल व अन्य खेलों के खिलाड़ियों के पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं।

खराब व्यवस्था नहीं सुधरवाते अधिकारी

बताया जाता है कि खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम में एक मात्र पेयजल का सहारा बनी सप्लाई की टोंटी तीन दिन से खराब पड़ी है। ऐसे में भीषण गर्मी में तपते बांदा की खेल प्रतिभाएं पानी के लिए कहां जाएं, यह समझ से परे है।

बहरहाल, खिलाड़ियों के लिए सरकार काफी सुविधाएं दे रही है, लेकिन बांदा के स्टेडियम में ये सुविधाएं दम तोड़ रही हैं।

ये भी पढ़ें: क्या बांदा स्टेडियम के सुधरेंगे हालात? नवागत डीएम के निरीक्षण से उम्मीद जगी

बार-बार स्टेडियम में पानी की समस्या को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसके बाद भी खेल अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। बांदा में भीषण गर्मी किसी से छिपी नहीं है।

ये भी पढ़ें: बांदा से लखनऊ तक गूंजी खबर, झांसी से पहुंचे अफसरों की ओवरलोडिंग-बिना नंबर ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई 

बांदा से लखनऊ तक गूंजी खबर, झांसी से पहुंचे अफसरों की ओवरलोडिंग-बिना नंबर ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई

दर्दनाक-बांदा क्योटरा: पिता संग नदी में नहाने गए इकलौते बेटे की डूबकर मौत

बांदा में आंधी का कहर, दो की मौत-विद्युत व्यवस्था ठप-जनजीवन अस्त-व्यस्त