Wednesday, May 27सही समय पर सच्ची खबर...

अखिलेश यादव बोले, ‘भाजपा को जनता अगले चुनाव में धो-पटककर सुखा देगी’

No one is safe in UP...Akhilesh Yadav attacks former minister Gayatri

समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला। एक्स हैंडल पर सपा मुखिया अखिलेश ने पोस्ट की है कि ‘अगले चुनाव में जनता भाजपा को धो-पटककर सुखा देगी। शुक्र है उप्र के असफल मुख्यमंत्री जी ने ये नहीं कहा कि इस महाविद्युत आपदा के पीछे दिल्ली वालों के भेजे दूत की साजिश है।’

बिजली समस्या को लेकर कसा तंज

इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने लिखा है कि ‘ये स्पष्ट किया जाए कि मुख्यमंत्री जी की समीक्षा बैठक में बिजली मंत्री जी आते नहीं हैं या फिर बुलाए नहीं जाते हैं। अगर आते हैं तो माननीय से अनुरोध है कि उनके कंधे पर हाथ रखकर एक तस्वीर आप पोस्ट कर दीजिए।’

ये भी पढ़ें: यूपी में जल्द बारिश-पश्चिमी यूपी में ओले-बांदा 47.8°C सबसे गर्म-बुंदेलखंड गर्मी से बेहाल

‘जनता को आपकी आपसी गर्माहट से राहत मिल जाएगी। लिखा है कि भाजपा राज में बिजली के सब-स्टेशनों पर पीएसी लगती है। विधायक-सांसद अपनी ही सरकार के खिलाफ चिट्ठी लिखकर जनता के आक्रोश से बचने का काम करते हैं।’

ये भी पढ़ें: सहारनपुर: सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर, पूर्व मंत्री समेत 25 अन्य भी आरोपी

भाजपा में अब करंट नहीं रहा। बताते चलें कि मंगलवार को अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए सरकार पर हमला बोला था। तब पुलिस की कार्यशैली को लेकर तंज कसा था।

ये भी पढ़ें: ’27 से पहले बांदा में बाबू सिंह कुशवाहा की कथित बेनामी संपत्तियां खंगाल सकती है ईडी!

’27 से पहले बांदा में बाबू सिंह कुशवाहा की कथित बेनामी संपत्तियां खंगाल सकती है ईडी!