Tuesday, May 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में हाइवे पर स्काॅर्पियो-डंपर में भीषण टक्कर, एक की मौत-दूसरे की हालत गंभीर

in Banda Scorpio-dumper collided-one died
क्षतिग्रस्त स्कार्पियो।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में हाइवे पर आज एक स्काॅर्पियो और डंपर में तेज आमने-सामने तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। वहीं स्काॅर्पियो चला रहे युवक की मौत हो गई। डंपर का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।

महोखर अटल पार्क के पास हादसा

in Banda Scorpio-dumper collided-one died
क्षतिग्रस्त डंपर।

जानकारी के अनुसार, जालौन के राजेंद्रनगर के अत्येंद्र का कहना है कि उनके बड़े भाई अमित कुमार सिंह (42) पुत्र जीतेंद्र सिंह बांदा में रहते थे। वर्तमान में बांदा की देहात कोतवाली क्षेत्र के चुन्ना का पुरवा महोखर में परिवार के साथ रहते थे।

ये भी पढ़ें: हाईवोल्टेज ड्रामा: बांदा में लोन के लिए खंभे पर चढ़ गया युवक, पुलिस ने उतारा

वह अपनी स्कार्पियो चलाते थे। बताया कि सोमवार शाम लखनऊ से स्कार्पियो लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान महोखर बाइपास पर अटल पार्क के पास सामने आ रहे डंपर से उनकी टक्कर हो गई।

in Banda Scorpio-dumper collided-one died

इसमें स्कार्पियो चालक अमित और डंपर चालक संत कुमार (35) पुत्र श्याम सिंह निवासी बरौहा, फतेहपुर घायल हो गए। दोनों ही क्षतिग्रस्त वाहनों में फंस गए।

ये भी पढ़ें: बांदा: शादी के बाद प्रेमी संग युवती ने की आत्महत्या, एक पेड़ पर लटकते मिले दोनों..

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों चालकों को वाहनों से बाहर निकाला। दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां डाक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। वह तीन भाइयों में बड़े थे। बताते हैं कि अपने पीछे पत्नी सरिता के अलावा एक बेटी छोड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें: बांदा में विवाहिता सीमा पांडे की मौत से उठ रहे गंभीर सवाल, भाई ने हत्या के..

बांदा में विवाहिता सीमा पांडे की मौत से उठ रहे गंभीर सवाल, भाई ने हत्या के..

पूरे एशिया में बांदा सबसे गर्म, 48.2 डिग्री पहुंचा तापमान-प्रदेश में लू का रेड अलर्ट

अखिलेश यादव का पत्र बांदा के नाम..पर्यावरण के नक्शे पर बांदा को बचाने के लिए पूर्व CM की एकजुटता की अपील

हमीरपुर में दर्दनाक घटना, तालाब में डूबने से 3 बालकों की मौत

महोबा: दलित छात्रा से गैंगरेप मामले में दो और गिरफ्तार-3 जा चुके जेल

लखनऊ: हाईकोर्ट सख्त तो बैकफुट पर महापौर, सपा पार्षद को दिलाई शपथ