
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नवविवाहित युवती ने शादी के मात्र 13-14 दिन बाद ही प्रेमी के साथ आत्महत्या कर ली। युवती और युवक के शव एक ही पेड़ से लटकते मिले। युवती और प्रेमी की आत्महत्या की यह घटना विवाहिता के मायके में हुई है। एएसपी शिवराज ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि युवती और युवक के बीच प्रेमपप्रसंग की बात सामने आ रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
7 मई को हुई थी युवती रोशनी की शादी
जानकारी के अनुसार बांदा के मरका थाना क्षेत्र के अंधाव गांव में बुधवार सुबह युवक और युवती के शव पेड़ से लटकते मिले। दोनों के शव साड़ी से फंदे पर लटक रहे थे। गांव के लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया।
ये भी पढ़ें: पूरे एशिया में बांदा सबसे गर्म, 48.2 डिग्री पहुंचा तापमान-प्रदेश में लू का रेड अलर्ट
दोनों शव गांव की युवती रोशनी (19) पुत्री राजकुमार और सुभाष (20) पुत्र घनश्याम के थे। बताया जाता है कि बीती 7 मई को ही रोशनी की शादी हुई थी। इसके बाद वह ससुराल चली गईं थीं।
बीती रात 10 बजे से गायब थे दोनों
फिर वैवाहिक रस्म के अनुसार मायके वापस आईं। गांव के लोगों का कहना है कि बीते मंगलवार रात से रोशनी और सुभाष दोनों अपने घरों से गायब थे। परिवार के लोगों ने रातभर उनकी तलाश की। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
ये भी पढ़ें: पूरे एशिया में बांदा सबसे गर्म, 48.2 डिग्री पहुंचा तापमान-प्रदेश में लू का रेड अलर्ट
आज बुधवार सुबह गांव के बाहर दोनों के शव पेड़ से सटकते मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध रहे हैं।
ये भी पढ़ें: यह 19 करोड़ का ठेका या रंगदारी का रैकेट? बांदा जिला पंचायत पर उठते सवाल
यह 19 करोड़ का ठेका या रंगदारी का रैकेट? बांदा जिला पंचायत पर उठते सवाल
