Monday, May 18सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: फर्जी बेनामा गैंग का ‘मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार-12 पहले से जेल में..

Banda: 'mastermind' of fake Benama gang arrested
IPS मेविश टाक।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में फर्जी बेनामा गैंग का ‘मास्टरमाइंड’ भी गिरफ्तार हो गया है। इस मामले में बांदा पुलिस 12 अभियुक्तों को पहले ही जेल भेज चुकी है। जमीनों की फर्जी रजिस्ट्री कर गरीबों की जमीनें हथियाने वाले फर्जी बेनामा गैंग के खुलासे से हड़कंप मच गया था। बांदा के पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में मटौंध पुलिस ने यह कार्रवाई की है। यह जानकारी सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री मेविस टाक ने दी है।

गिरोह में लेखपाल भी था शामिल

सुश्री मेविस ने बताया कि मटौंध पुलिस ने कूटरचित यानी फर्जी दस्तावेजों से गरीबों की जमीनें कब्जाने वाले गिरोह के मुख्य अभियुक्त अयूब खां को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य अभियुक्त का नाम अयूब खां पुत्र सरदार खां निवासी गुगौली थाना चिल्ला है।

ये भी पढ़ें: बांदा में जीजा-साली फरार, दो बच्चों का पिता है जीजा, अब पुलिस को तलाश

वह मौजूदा समय में बांदा शहर के बिजलीखेड़ा में रहता है। यह अभियुक्त फरार चल रहा था। इसपर पुलिस ने 10 हजार का ईनाम भी घोषित कर रखा था।

Banda: 'mastermind' of fake Benama gang arrested
पुलिस हिरासत में आरोपी।

बताते चलें कि शहर के खुटला मोहल्ले के देबिया ने अपनी जमीन पर कब्जे का मामला दर्ज कराया था।

ये भी पढ़ें: बांदा जिला पंचायत: खनिज तहबाजारी या खुली लूट? गिरवां-मटौंध में हाइवे पर गुंडाटैक्स वसूली

जमीन कब्जाने के गैंग ने फर्जी दस्तावेजों से उसकी जमीन दूसरे को बेच दी थी। पुलिस अबतक इस मामले में 12 लोगों को जेल भेज चुकी है। इनमें एक लेखपाल भी शामिल था। सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: बांदा जिला पंचायत: खनिज तहबाजारी या खुली लूट? गिरवां-मटौंध में हाइवे पर गुंडाटैक्स वसूली

संबंधित खबर भी पढ़ें: बांदा: लेखपाल और दो ईनामी समेत 4 गिरफ्तार-अवैध जमीन बिक्री के धंधेबाज

बांदा: लेखपाल और दो ईनामी समेत 4 गिरफ्तार-अवैध जमीन बिक्री के धंधेबाज

बांदा जिला पंचायत: खनिज तहबाजारी या खुली लूट? गिरवां-मटौंध में हाइवे पर गुंडाटैक्स वसूली

बांदा में जीजा-साली फरार, दो बच्चों का पिता है जीजा, अब पुलिस को तलाश

दर्दनाक: बांदा में केन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, क्योटरा के थे दोनों..