Friday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

ब्लैकमेलर प्रेमिका! युवक ने की सुसाइड-लड़की के खिलाफ FIR

boy-commits-suicide-fir-against-girl-in-banda
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कथित रूप से ब्लैकमेलर प्रेमिका की ब्लैकमेलिंग से तंग युवक ने सुसाइड कर ली है। आरोप है कि कथित ब्लैकमेलर प्रेमिका युवक को ब्लैकमेल कर पैसे मांगती थी। मामला बांदा के अतर्रा का है। बताते हैं कि परेशान होकर 23 साल के युवक ने सुसाइड कर ली। पुलिस ने कथित ब्लैकमेलर प्रेमिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, घटना से परिवार के लोग काफी दुखी हैं। अतर्रा पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

अतर्रा क्षेत्र से जुड़ा है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, बांदा के अतर्रा में 23 वर्षीय युवक रोशन ने सुसाइड कर ली। मृतक के भाई ने उसकी प्रेमिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी लड़की गिरवां थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

ये भी पढ़ें: हाईवोल्टेज ड्रामा: बांदा में लोन के लिए खंभे पर चढ़ गया युवक, पुलिस ने उतारा

बताते हैं कि रोशन के मोबाइल फोन की जांच से पता चला है कि उसका गिरवा की रहने वाली युवती से प्रेम संबंध था। लड़के के परिजनों ने आरोप लगाया कि युवती रोशन को फोन करके रुपए मांगती थी।

ये भी पढ़ें: तू डाल-डाल मैं पात-पात.. बांदा से अपहृत व्यापारी के इकलौते बेटे को हरियाणा से ढूंढ लाई पुलिस-सगे मामा समेत 3 गिरफ्तार

इसके लिए ब्लैकमेल भी करती थी। एक दिन पहले भी युवती ने उसे आत्महत्या के मुकदमें में फंसाने की धमकी दी थी। उधर, थाना प्रभारी संजीव चौबे का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा गया है। कहा कि जांच चल रही है। यह भी कहा कि ज्यादा कोई साक्ष्य हैं नहीं।

ये भी पढ़ें: बांदा शहर में स्कूटी से छिनैती, कालूकुआं-अलीगंज के दो युवक हुए गिरफ्तार

बांदा शहर में स्कूटी से छिनैती, कालूकुआं-अलीगंज के दो युवक हुए गिरफ्तार