
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता का शव घर में फांसी पर लटकता मिला। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है। वहीं ससुराल पक्ष के लोग हत्या बता रहे हैं। हालांकि, अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं की है। घटना बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र की है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र की घटना
जानकारी के अनुसार, कालिंजर के रक्सी काछीपुरवा के रमेश कोटार्य की पत्नी सुशीला (28) का शव घर में फांसी पर लटकता मिला। पति का
कहना है कि पत्नी को शादी में जाने से मना किया था।
ये भी पढ़ें: बांदा में डबल मर्डर, मदर्स डे पर बेटे ने मां-छोटे भाई की गोली मारकर हत्या की
इसलिए उसने फांसी लगा ली। उधर, मृतका सुशीला के भाई खेमराज का कहना है कि 7 मई को उनकी भतीजी की शादी थी। पति ने उनकी बहन को शादी में नहीं भेजा।
ये भी पढ़ें: देखन में छोटे लगें…बांदा पुलिस ने पकड़ा एक और तमंचेबाज
आरोप लगाया कि पति आए दिन बहन को प्रताड़ित करता था। दोनों की शादी पांच साल पहले हुई थी। परिवार में दो बेटे हैं।
भाई ने मौखिक रूप से हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई करेंगे। उधर, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: बांदा में धड़ाधड़ हर्ष फायरिंग के Video Viral, मुकदमा दर्ज-रद्द होंगे लाइसेंस
क्या बांदा स्टेडियम के सुधरेंगे हालात? नवागत डीएम के निरीक्षण से उम्मीद जगी
बांदा में डबल मर्डर, मदर्स डे पर बेटे ने मां-छोटे भाई की गोली मारकर हत्या की
बांदा में मुठभेड़, बिजलीकर्मी बन सिपाही का घर लूटने वाला हिस्ट्रीशीटर घायल-दो गिरफ्तार
बांदा में धड़ाधड़ हर्ष फायरिंग के Video Viral, मुकदमा दर्ज-रद्द होंगे लाइसेंस
बांदा: सरस्वती शिशु मंदिर केनपथ में महाराणा प्रताप जयंती पर कार्यक्रम
दुखद: बांदा शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई हरीश सचदेवा की पत्नी का निधन
