Monday, May 11सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में बंगाल के CM के PA का हत्यारोपी गिरफ्तार-अयोध्या में छिपा था राज सिंह

Accused of murdering Bengal CM's PA arrested in UP

समरनीति न्यजू, लखनऊ: यूपी में आज सोमवार को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी के PA के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संदिग्ध हत्यारोपी को अयोध्या से पकड़ा गया है। कहा जा रहा है कि यूपी में बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी के PA का हत्यारोपी अयोध्या में छिपा था। पुलिस हत्यारोपी राज सिंह को गिरफ्तार कर कलकत्ता ले गई है। बंगाल CM सुवेंदु के PA की हत्या का मामला इस समय काफी हाईलाइट है।

अयोध्या से पुलिस ने किया हत्यारोपी को गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, बंगाल के सीएम के पीए की हत्या का हत्यारोपी राज सिंह यूपी के ही बलिया का रहने वाला है। बताते हैं कि वह वारदात के बाद अयोध्या में जाकर छिप गया था।

ये भी पढ़ें: योगी मंत्रिमंडल में 6 नए मंत्री शामिल, एक महिला भी..पढ़ें कौन क्या बना

बंगाल चुनाव खत्म पर 6 मई की रात सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई थी। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद पश्चिम बंगाल में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें: UP: बंगाल जीत से यूपी में पाॅलिटिकल हलचल, 15 तक मंत्रिमंडल विस्तार..

बता दें कि अब सुवेंदु अधिकारी बंगाल के सीएम बन चुके हैं। हत्याकांड की जांच के दौरान बंगाल पुलिस ने एक कार-बाइक बरामद की थीं।

ये भी पढ़ें: यूपी: हाॅस्पिटल में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या-बेटे के सामने वारदात से हड़कंप

इसके बाद पुलिस हत्यारोपी राज सिंह तक पहुंची, जो यूपी के अयोध्या में छिपा था। अब गिरफ्तार करने के बाद बंगाल पुलिस उसे कलकत्ता ले गई है।

ये भी पढ़ें: बांदा में डबल मर्डर, मदर्स डे पर बेटे ने मां-छोटे भाई की गोली मारकर हत्या की  

यूपी: हाॅस्पिटल में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या-बेटे के सामने वारदात से हड़कंप

बांदा में डबल मर्डर, मदर्स डे पर बेटे ने मां-छोटे भाई की गोली मारकर हत्या की