Monday, May 11सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी: हाॅस्पिटल में महिला मरीज की गोली मारकर हत्या-बेटे के सामने वारदात..

woman shot dead inside hospital in front of her son in Chandauli up

समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बड़ी वारदात सामने आई है। यूपी में एक महिला की हाॅस्पिटल में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हाॅस्पिटल में महिला की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने हत्यारोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। यह सनसनीखेज वारदात यूपी के चंदौली जिले की है। चंदौली के अलीनगर के कमलापुर में जीवक अस्पताल में भर्ती महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला बिहार के भभुआ की रहने वाली थीं। चंदौली एसपी आकाश पटेल का कहना है कि हत्यारोपी से पूछताछ की जा रही है।

इलाज के बहाने अस्पताल में घुसा हत्यारोपी

लक्ष्मीना नाम की इस महिला की सोमवार सुबह गोली मारकर हत्या की गई। हत्यारोपी खुद का इलाज कराने के बहाने अस्पताल में घुसा। हालांकि, गांव के लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए हत्यारोपी को तमंचे के साथ पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें: बांदा में डबल मर्डर, मदर्स डे पर बेटे ने मां-छोटे भाई की गोली मारकर हत्या की

बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। जानकारी के अनुसार, हत्या कर भाग रहे बदमाश को हथेरवा गांव के सिवान में ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

ADG और SP ने मौके पर किया मुआयना

उसके पास से दो पिस्टल और 11 हजार बरामद किए हैं। वारदात की जानकारी पर एडीजी वाराणसी पियूष मोर्डिया और एसपी आकाश पटेल मौके पर पहुंचे। पुलिस उच्चाधिकारियों ने लोगों से बात कर घटना की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा एनकाउंटर, 4 मासूमों और उनकी मां का हत्यारोपी आमिर ढेर

बताते हैं कि हत्यारोपी ने खुद का बीपी चेक कराने के बहाने पर्चा कटवाया। पर्चे पर वीरेंद्र नाम लिखाया था। अस्पताल में घुसकर वह ऊपर जाकर पैर में फैक्चर का इलाज करवा रही महिला के पास पहुंचा।

ये भी पढ़ें: यूपी: एनकाउंटर में बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जीतू सैनी ढेर

वहां पिस्टल निकालकर महिला की कनपटी पर सटाकर गोली चला दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। उधर, जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

हत्यारोपी से पूछताछ कर रही पुलिस

बाद में एडीजी और पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

हत्या के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। उधर, घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों का कहना है कि इस वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया।

ये भी पढ़ें: बांदा में डबल मर्डर, मदर्स डे पर बेटे ने मां-छोटे भाई की गोली मारकर हत्या की

बांदा में डबल मर्डर, मदर्स डे पर बेटे ने मां-छोटे भाई की गोली मारकर हत्या की