
समरनीति न्यूज, लखनऊ: योगी मंत्रिमंडल में आज 6 नए मंत्री शामिल हुए हैं। इनमें एक महिला मंत्री भी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी पटेल ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। योगी मंत्रिमंडल में 6 नए मंत्रियों के शामिल होने साथ ही अब अटकलों पर विराम लग गया है। योगी मंत्रिमंडल में शामिल इन नए 6 नए मंत्री में भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडे ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
भूपेंद्र चौधरी कैबिनेट मंत्री, कृष्णा पासवान महिला मंत्री
वहीं कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। दो मंत्रियों का हुआ प्रमोशन हुआ है।

दो मंत्रियों का प्रमोश भी हुआ
राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर को प्रमोशन देते हुए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बना दिया गया है। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ दिया। शपथ ग्रहण के बाद रानभवन में भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारे लगे।
नए मंत्रियों का बारे में जानिए
आज जिन नए मंत्रियों ने शपथ ली उनमें भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। मनोज पांडे ऊंचाहार सीट से विधायक हैं।
ये भी पढ़ें: पढ़िए कौन कहां भारी! बंगाल-तमिलनाडु समेत पांच राज्यों के चुनाव परिणाम
वह सपा के बागी हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा, सुरेंद्र दिलेर खैर और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से मौजूदा विधायक हैं। इसी तरह हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद के सदस्य हैं। बताते चलें कि बंगाल चुनाव के बाद से यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार तय माना जा रहा था।
ये भी पढ़ें: तैयार रहिए! यूपी में कल से फिर गर्मी-सुहावने मौसम का दौर खत्म
पढ़िए कौन कहां भारी! बंगाल-तमिलनाडु समेत पांच राज्यों के चुनाव परिणाम
