
समरनीत न्यूज, बांदा: बांदा में धड़ाधड़ हर्ष फायरिंग के Video Viral हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने हर्ष फायरिंग के इन वीडियो को गंभीरता से लिया है। एसपी पलाश बंसल के आदेशों पर Viral Video का संज्ञान लेते हुए मुकदमें दर्ज किए गए हैं। हर्ष फायरिंग के कुछ वीडियो शहर कोतवाली व कुछ मटौंध के बताए जा रहे हैं। सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सिटी मेविस टॉक का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
कोतवाली व मटौंध क्षेत्र के बताए जा रहे Video
जानकारी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि हर्ष फायरिंग का एक मामला जमनीपुरवा में तिलक उत्सव के दौरान हुआ है। फायरिंग करने वाले युवक की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के रेउना गांव के पप्पू यादव के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें: बांदा में सिपाही पर यौन शोषण का मुकदमा-सहायक पुलिस अधीक्षक को जांच
फायरिंग का वीडियो भी रेउना गांव का है। मामले में सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सिटी मेविस टॉक ने बताया कि शहर कोतवाली व मटौंध क्षेत्र से हर्ष फायरिंग के वीडियो संज्ञान में आए हैं।
ये भी पढ़ें: बांदा ASP शिवराज बने प्रेरणा की मिसाल-ड्यूटी के साथ पूरी की पीएचडी
दोनों में मुकदमा दर्ज किया गया है। हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बंदूकों को बरामद कर लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि हर्ष फायरिंग के दौरान गंभीर घटनाओं के मामले बांदा में कई बार हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें: दुखद: बांदा शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई हरीश सचदेवा की पत्नी का निधन
दुखद: बांदा शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई हरीश सचदेवा की पत्नी का निधन
बांदा ASP शिवराज बने प्रेरणा की मिसाल-ड्यूटी के साथ पूरी की पीएचडी
बांदा में सिपाही पर यौन शोषण का मुकदमा-सहायक पुलिस अधीक्षक को जांच
