Sunday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

‘दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं..’, अखिलेश यादव के तंज से यूपी की पाॅलिटिक्स में हलचल-पलटवार

UPPolitics: 'Combining two stools does not make chair'

समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): UPPolitics ‘दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती’, अखिलेश यादव के इस बयान से यूपी की राजनीति में हलचल मच गई है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के वीडियो पर अखिलेश यादव का तंज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं अखिलेश यादव के तंज ‘दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती’, पर दोनों डिप्टी सीएम ने भी तीखा पलटवार किया है। पलटवार भी काफी तीखा है।

सपा मुखिया ने दोनों डिप्टी सीएम के वीडियो पर कसा था तंज

इसके साथ ही यूपी की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। दरअसल, जिस वीडियो को लेकर यह जुबानी विवाद शुरू हुआ है, वह शुक्रवार का बताया जा रहा है। दोनों डिप्टी सीएम बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कुशीनगर में भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें: यूपी विधानमंडल सत्र: CM Yogi बोले-सपा को देख गिरगिट भी शर्मा जाए

वहां बने वीडियो में दोनों उपमुख्यमंत्री साथ-साथ दिखाई दिए। शेयर वीडियो में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर पहुंचना बड़े सौभाग्य की बात है।

यूपी की राजनीतिक में तेज हुई जुबानी जंग-गलियारों में चर्चाएं

वीडियो को सपा मुखिया ने एक्स पर शेयर कर तंज कसते हुए लिखा कि ‘दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती।’ इसके बाद बीजेपी भी जबावी हमले पर उतर आई। दोनों डिप्टी सीएम ने सपा मुखिया के तंज पर तीखा पलटवार किया है।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पलटवार में कही ये बातें..

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी सपा मुखिया के तंज पर पलटवार किया है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने एक्स पर लिखा है कि ‘आज के उत्तर प्रदेश की सुपर जोड़ी की चर्चा सब जगह है।

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव का ‘मानसून आफर, सौ लाओ सरकार बनाओ’, बीजेपी में हलचल

इसलिए अखिलेश जी मैं आपकी परेशानी समझ सकता हूं। मेरे परम मित्र और पारिवारिक सदस्य श्री केशव प्रसाद मौय और मेरे घर के दरवाजे जनता जनार्दन की सेवा के लिए 24 घंटे खुले हैं’…

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का यह जबावी हमला..

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने एक्स एकाउंटर पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि ‘आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी, एक फिट और हिट जोड़ी से आपका घबराना जायज है। क्योंकि हमारी जोड़ी आज जनता के भरोसे की पहचान बन चुकी है’…

ये भी पढ़ें: ‘पद के बदले सेक्स’ विवाद, बीजेपी जिलाध्यक्ष-महिला नेता में समझौते से थमा  

बहरहाल, इस राजनीतिक जुबानी जंग से यूपी की राजनीति में एक नई हलचल पैदा हो गई है। बताते चलें कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव और दोनों डिप्टी सीएम में जुबानी जंग का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दोनों ओर से बयानबाजी होती रही है।

ये भी पढ़ें: 2027 से पहले यूपी की राजनीति में ‘जातिवाद’ की एंट्री! राजपूतों के बाद BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक

2027 से पहले यूपी की राजनीति में ‘जातिवाद’ की एंट्री! राजपूतों के बाद BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक